फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रपटापुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

रपटापुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रपटापुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
केराकत। क्षेत्र के सरोज बड़ेवर गांव के टाई नाले पर बना रपटा पुल टूट गया है। पुल का पुनर्निर्माण नहीं कराने पर ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। रपटापुल का निर्माण कराने जाने की मांग की। हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि रपटापुल टूटने से कई गांवों को संपर्क टूट गया है। किसानों को खेती का काम करने में भी काफी दिक्कत आ रही है। जनप्रतिनिधियों पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रपटा पुल के निर्माण के लिए रविवार को किसानों का आक्रोश भड़क उठा। भारी संख्या में कई गांवों के लोग टूटे रपटा पुल के पास जुट गए। उन्होंने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। जिसके चलते सितंबर माह में बरसात के पानी से रपटा पुल टूट कर नाले में बह गया। रपटा पुल के टूट जाने से दर्जनों गांवों के लोगों का सम्पर्क टूट गया है। आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है। खासतौर से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सात किलोमीटर घूमकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जन प्रतिनिधियों से जनहित में टूटे हुए रपटा पुल को शीघ्र बनवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान जयसिंह यादव, सागर यादव, मुख्तार यादव, दीपक सोनकर, गुड्डू यादव, बबलू यादव, चंद्र कान्त शर्मा, आशीष निषाद, सूरज यादव, सूरज प्रजापति, मोहित विश्वकर्मा, बिन्दू देवी, हीरामनी देवी, भोला व शैलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed