{"_id":"5c15490ebdec2256e657cebb","slug":"15448988688-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। शाहगंज सोंधी ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस दौरान ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव ने 20 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो अलग -अलग गावों में जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे । पूर्व मुख्य प्रशिक्षक आलोक तिवारी ने कहा कि शुद्ध जल स्वच्छता के सभी घटकों को अपना कर ही मिल सकता है ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक व प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा । इस दौरान 17 से 22 दिसंबर तक प्रचार वाहन गावों में जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेगा ।इस अवसर पर मधुकर शुक्ल, प्रवीण दीक्षित, जयप्रकाश यादव, दिग्विजय पांडेय, गोपाल वर्मा, जितेंद्र पांडेय, जयराम, गिरिजेश व ज्ञानी तिवारी आदि मौजूद रहे ।