फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षक विरोधी नीतियों पर शिक्षक वाराणसी में भरेंगे हुंकार

शिक्षक विरोधी नीतियों पर शिक्षक वाराणसी में भरेंगे हुंकार

Sat, 15 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक विरोधी नीतियों पर शिक्षक वाराणसी में भरेंगे हुंकार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में जोगियापुर स्थित कैम्प कार्यालय हुई। मौजूद शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की शिक्षक विरोधी नीति पर नाराजगी जताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। कहा कि 22 दिसंबर को वाराणसी में मंडलीय संमेलन में आंदोलन की भूमिका तय की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को प्रयोगशाला बना दिया है। शासन स्तर पर शिक्षकों से जुड़ी 11 सूत्री मांगें लंबित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय, शिक्षकों. कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए पहले आंदोलन किया जा चुका है। 22 दिसंबर को नदेसर वाराणसी में होने वाले मंडलीय सम्मेलन में इन पर चर्चा होगी और आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। सभा को रमाशंकर पाठक, डा. अक्षैवरनाथ द्विवेदी, ईश्वरलाल यादव, डा.अलमदार , शाहिद नईम, विकास सिंह, सोमवर्मा, समरजीत सिंह, डा. शंकराचार्य तिवारी, डा. रमेश सिंह, अजय मिश्र, अनिल कुमार, चित्रसेन सिंह, आनन्द श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन


संमेलन को सफल बनाने की सौंपी जिम्मेदारी
जौनपुर। मंडलीय सम्मेलन के लिए जिले की छह तहसीलों में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। इसके तहत सदर तहसील में डा. रमेश सिंह, डा. ईश्वरलाल यादव, शाहगंज में प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय, शाहिद नईम और केराकत में कृष्णपाल सिंह, मनोज सिंह , मड़ियाहूं तहसील में सदाशिव त्रिपाठी, राजेश तिवारी और बदलापुर में आनन्द श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, मछलीशहर में चंद्रसेन सिंह, लल्लू त्रिपाठी प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed