फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर नेताओं ने किया संवाद

जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर नेताओं ने किया संवाद

Mon, 10 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर नेताओं ने किया संवाद
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलग-अलग स्थानों से पदयात्रा निकालकर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही आमजन से संवाद कर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने मल्हनी विधानसभा के रामदयालगंज मंडल के कचगांव बाजार में पदयात्रा के दौरान लोगों से मिलकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं से सीधा संवाद कर रही है। यह दर्शाता है कि हम जनता की सेवा के लिए सत्ता में है। इस दौरान अभय राय, विस्तारक सचिन पांडेय, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, भोला सिंह, सुनील सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रहलाद सिंह, सूरज पांडेय, राजेश गुप्ता, लाल बहादुर पाल मौजूद रहे। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के नेतृत्व में चाचकपुर वार्ड से कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। राज्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंजू उपाध्याय, सुुुरेंद्र सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, संतोष मौर्य, शैल साहू, किरण श्रीवास्तव, किरण मिश्रा, सारिका सोनी आदि मौजूद रहीं। भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नईगंज वार्ड से पदयात्रा निकली गई। इसमें नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अभिषेक ब्रम्ह, अरुण कुमार मौर्या, पवन पाल, इं. विजय गुप्ता, आशीष चौरसिया, तारक विश्वकर्मा आदि शामिल थे। मीरगंज संवाददता के अनुसार विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर के मंडल पवारा में ग्राम सभा असंवा, सेमरी, करौर मे पदयात्रा कर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, सतीश चंद्र दुबे, सुभाष शुक्ला आदि मौजूद रहे। मछलीशहर के बेलवा मंडल के दियावा सेक्टर में मंडल महामंत्री इंद्रेश तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा निकली। इसमें अतर सिंह, सेक्टर संयोजक जय प्रकाश मिश्र आदि ने गोहका, हटिया, रामपुर, खजुरी में घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बरसठी: रामनगर मंडल के ठाठर, रिकेबीपुर, चकबढ़वल, जमालपुर, पुरेजीवन गांवों में भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा, मंडल अध्यक्ष रामनगर प्यारेलाल बिंद के साथ कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। इसमें अखिल प्रताप सिंह, मुन्ना पटेल, रोशन मिश्र, मनीष सिंह, रमांशकर तिवारी, चंद्र देव पटेल, अनिल सिंह, योगेन्द्र पटेल, अतुल सिंह, दिनेश पटेल आदि थे। मड़ियाहू: मंडल बेलवा के कार्यकर्ताओं ने मोकलपुर, बाबागंज बाजार, पवारेपुर, जमुऑ, रानीपुर, याकुतपुर बेलवा मंडल अध्यक्ष बेलवा पं. राज कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मोकलपुर सेक्टर में यात्रा का नेतृत्व सेक्टर संयोजक रविंद्र नाथ मिश्रा तथा मनोज सिंह ने किया। जमुआ सेक्टर में यात्रा का संचालन मंडल प्रभारी ब्रह्मदेव उपाध्याय, प्रवीण कुमार चौहान, बिनोद यादव ने किया। नेवढ़िया: जफराबाद विधानसभा के नेवढ़िया मंडल के सेक्टर दौड़ी के ग्रामसभा परमलपट्टी, पसियाही खुर्द, सिवनडीह,पसियाही कला, गदनपुर गांव में पदयात्रा पहुंची। इसमें डॉ. अजय कुमार सिंह, काशी क्षेत्र के नेता सुनील कुमार सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, नेवढ़िया मंडल अध्यक्ष विजय पटेल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी आदि शामिल थे। मल्हनी विधानसभा बक्शा मंडल के सुजिया मऊ गांव में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इसमें उमाशंकर गौतम, शैलेंद्र दुबे, सुनील उपाध्याय, धनश्याम यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed