फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ओवर आल में आजमगढ़ रायल टीम रही अव्वल

ओवर आल में आजमगढ़ रायल टीम रही अव्वल

Sun, 09 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
ओवर आल में आजमगढ़ रायल टीम रही अव्वल
जौनपुर। बीएमसी संस्था द्वारा रविवार को टीडी महिला कालेज के पास बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता में आजमगढ़ रायल टीम ओरवरआल चैंपियन रही। अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की ओर से बनाई गई आकर्षक रंगोलियों को देखकर निर्णायक मंडल के सदस्यों ने तारीफ की। इसके बाद अव्वल प्रतिभागियों की घोषणा की गई। इसमें आजमगढ़ रायल टीम ओवरआल चैंपियन घोषित की गई। रंग संयोजन में जौनपुर राय टीम, सर्वोत्तम फार्मेट संयोजन में जौनपुर सुपर किंग टीम अव्वल रही। इसी क्रम में यूनाइटेड कलर पावर ने प्रथम, जौनपुर ब्रिलिएंट गर्ल्स ने द्वितीय एवं दामिनी एडवेंचर्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में जयशंकर प्रसाद मिश्र, विशाखा सिंह, मधुलिका सिंह, आफसां तरन्नुम, तबरेज आलम, कृष्ण मुरारी मिश्र रहे। संस्था के संचालक महफूज अली सिद्दीकी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्याम बिहारी मिश्र, अवधेश मिश्र, ज्ञानेश्वर मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed