{"_id":"5c096cd2bdec2241486fceda","slug":"15441215956-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगा जाम, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगा जाम, लोग हुए परेशान
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहीं है। गुरूवार को चहारसू से लेकर सदभावना मोड़ तक जाम लग गया। जिसमें फंसकर लोग घंटों परेशान रहे। घंटों बाद यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम समाप्त कराया तो लोगों को राहत मिली।
शहर में जाम कब कहां लग जाए कहां नहीं जा सकता। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन जाम शहर में घंटों न लगता हो। जाम में फंसकर लोग हर रोज घंटों परेशान हो रहे है। यातायात माह में भी जाम से लोगों को निजात दिलाने का कोई सार्थक प्रयास नहीं हो सका। जिससे जाम में फंसकर परेशान होना लोगों की दिनचर्या में शामिल हो चुका है। और तो और एंबुलेंस भी जाम में फंस जा रहीं है। जिससे लोग समय से अस्पताल नहीं जा पाते। शहर के चारों तरफ क्रासिंग की वजह से जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। जगदीशपुर, सिंहीपुर क्रासिंग बंद होते ही पूरा शहर जाम की आगोश में समा जाता है। नईगंज से लेकर सिपाह तक पांच किमी हर रोज जाम लग जा रहा है। जाम की वजह से लोग शहर में ग्रामीण अंचल से नहीं आना चाहते। समय से बच्चे हर रोज स्कूल नहीं जा पाते है। दुकानों की दुकानदारी भी चौपट होने लगी है। जाम का सबसे बड़ा कारण सड़कों पर वाहनों का बेतरतीब खड़ा होना भी है। खासकर जेसीज से ओलंदगंज तक सड़क के दोनों पटरी पर ऐसे तैसे वाहनों को लोग खड़ा कर देते है। यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सदभावना मोड़ पर थोड़ी देर के लिए जाम लगा जरूर था लेकिन उसे समाप्त करा दिया गया।