{"_id":"5c05753dbdec224191302428","slug":"154386160815-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर,एसडीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर,एसडीएम को सौंपा पत्रक
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। छुट्टा पशु फसलों को बरबाद कर दे रहे हैं। बार-बार गुहार के बाद भी प्रशासन उन पर नियंत्रण लगाने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। इससे आक्रोशित किसानों ने अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के बैनर तले सोमवार को मछलीशहर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आवारा पशुओं से फसलों को बचाने की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम जेएनसचान को सौपा। संयोजक राजनाथ ने कहा कि अभी तक तो किसान नीलगाय व जंगली सुअर के ही आतंक से परेशान थे । लेकिन योगी शासन में किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या आवारा पशु बन गए हैं। वे सरसों, मटर, अरहर, गेहूं सहित सभी फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही सब्जियां भी नष्ट कर रहे हैं । अगर फसलों के बर्बाद होने की यही स्थिति रही तो वह दिन दूर नहीं, जब किसान भूखों मरेगा । जिसका खामियाजा केंद्र व प्रदेश की सरकारों को भुगतना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि आवा व छुट्टा पशुओं से फसलें तभी बच पाएंगी। जब हर ग्राम पंचायत,तहसील, ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर गोशान बनेगा। साथ ही इन आंवारा पशूओं से फसलों के होने वाले नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। अध्यक्षता राज नाथ तिवारी व संचालन डॉ.रामजीत दूबे ने किया।प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के प्रभारी डॉ राम जीत दूबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि नरायण मिश्र, डॉ विवेक स्वामी, अमर नाथ खरे, लाल सेन त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, राकेश सिंह, मो.सलमान, विनय पांडेय, महेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन