फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गंदगी से पटा रोडवेज परिसर

गंदगी से पटा रोडवेज परिसर

Sun, 02 Dec 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गंदगी से पटा रोडवेज परिसर
जौनपुर। रोडवेज परिसर गदंगी से पट गया है। यहां स्थिति यह है कि यात्री के खड़े होने की जगह कूड़ा एवं गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई के नाम पर कोरम पूरा किया जाता है। जबकि दस लाख रूपये प्रतिदिन यात्रियों से रोडवेज की आमदनी होती है। रोडवेज भवन का निर्माण तकरीबन सवा तीन करोड़ की लागत से सितंबर 2015 से चल रहा है। निर्माण के दौरान गिट्टी, ईट, बालू एवं अन्य सामान बिखरे पड़े है। तकरीबन ढ़ाई सौ रोडवेज की बसें जौनपुर से होकर आती- जाती है। ऐसे में प्रतिदिन बीस हजार यात्रियों का आना जाना है। बावजूद इसके न तो ढंग का शौचालय है और न ही शुद्व पेयजल का ही कोई इंतजाम है। यात्रियों को बोतल बंद पानी ही सहारा है। बैठने की बात तो छोड़े जहां यात्रियों को खड़ा रहकर बसों का इंतजार करना होता है वहां झाडूं तक कभी नहीं लगता। कभी - कभार नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों से लोग झाडूं लगवाते है। ऐसी स्थिति तीन सालों से बनी हुई है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सफाई कार्य रोडवेज ने बंद करा दिया है। सफाई नहीं होने से रोडवेज परिसर गंदगी, धूल एवं कुड़ा से पट गया है। बदबू से यात्री खड़े नहीं हो पाते है। गंदगी की वजह से लोग सड़कों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते है। रोडवेज भवन को पिछले वर्ष ही हैंडओवर किया जाना था। लेकिन अभी तक हैंडओवर नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed