{"_id":"5c02d31abdec2241cf75d924","slug":"15436890291-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी पटरी के प्रारंभिक मरम्मत के बाद ट्रेन हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी पटरी के प्रारंभिक मरम्मत के बाद ट्रेन हुई रवाना
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडियाहूं। रेल लाइन की पटरी चटकने से शनिवार को रायबरेली -जौनपुर इंटरसिटी ट्रेन रुकी। प्रारंभिक मरम्मत के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुआ। रायबरेली से जौनपुर जा रही 14202 इंटरसिटी ट्रेन मडियाहूं स्टेशन से 4 किलोमीटर दूरी पर ईब्राहिमपुर गांव के पास पहुंची थी कि चालक ने पटरी चटकी देख ट्रेन रोक दी। पटरी पर एक इंच का गैप हो गया था । ट्रेन चालक ने निरीक्षण कर सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी टेक्निशियन विभाग को दी। इसके बाद टेक्निशियन विभाग मौके पर पहुंचकर चटकी रेल लाइन को बनाया। इसके बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रामजी उपाध्याय ने बताया कि रेल कर्मियों ने प्रारंभिक मरम्मत कर दिया है। फिर भी ट्रेन 30 किलोमीटर की स्पीड से काशन पर गुजारी जा रही है। मुख्यालय सूचना दे दी गई है जल्द ही पटरी बदलने के बाद कासन को समाप्त कर दिया जायेगा।