{"_id":"5c002d55bdec2241d156c93f","slug":"154351552216-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मनाने पहुंचे एसडीएम, नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मनाने पहुंचे एसडीएम, नहीं बनी बात
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास जल निकासी की व्यवस्था और अंडर पास बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना छठवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। एसडीएम सदर दोपहर बाद धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को मनाने की कोशिश जरूर की पर बात नहीं बनी। किसानों ने कहा कि बिना किसी ठोस आश्वासन के वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि अगर मौके पर पुलिया का निर्माण नहीं किया गया तो बारिश के समय में 100 एकड़ से अधिक खेत और कई बस्तियों में भी जलभराव हो जाएगा। अंडरपास का निर्माण न होने से स्थानीय किसानों को खेत में जाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना होगा। लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेने बनाने का काम चल रहा है। सीहीपुर गांव के पास किसान सड़क का निर्माण शुरू होने के दौरान से ही पुलिया और अंडर पास रास्ता बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन किसानों की मांग को नजर अंदाज करते हुए हाईवे का निर्माण करा रही कंपनी के ठेकेदार ने रातोरात सैकड़ों डंफर से मिट्टी डलवाकर काफी ऊंचाई तक मिट्टी भर दिया। स्थानीय किसानों की समस्या को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने संगठन के तमाम किसानों के साथ पिछले 24 नवंबर से सीहीपुर गांव के पास हाईवे पर धरने पर बैठ गए हैं। बुधवार से किसानों ने हाईवे निर्माण का काम भी रोक दिया है। गुरुवार को दोपहर बाद एसडीए मंगलेश दुबे धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को मनाने की कोशिश की। उन्होंने किसानों से कहा कि वह उनकी मांग को ऊपर तक पहुंचाएंगे। लेकिन किसानों ने कहा कि जबतक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा तबतक वे धरने पर बैठे रहेंगे। धरने पर किसान नेता बलिराम यदव, पारसनाथ सिंह, जयराम यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, कृपाशंकर, अंकित यादव, अमित, लल्लन, विनोद सिंह, सल्लू, पिंटू यादव, गोदानी, बंटी समेत अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन