{"_id":"6ae7a4334f1d73aa92088bf1","slug":"half-yearly-exams-will-be-held-in-council-schools-from-the-17th-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-166114-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: परिषदीय स्कूलों में 17 से होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: परिषदीय स्कूलों में 17 से होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन
जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में जिले के करीब 3.35 लाख छात्र शामिल होंगे। बीएसए समीर ने बताया कि जिले में 2800 परिषदीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 1930 प्राथमिक विद्यालय, 466 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 411 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा एक से 8 तक के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पाली में कराई। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 50 अंकों का लिखित पेपर कराए जाएंगे।
जनपद स्तर पर मॉडल प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे और उनकी गोपनीयता व समय पर वितरण की जिम्मेदारी विभाग की होगी। शैक्षिक सत्र में बच्चों को कराए गए शिक्षण कार्य का मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें सत्रीय परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा और वार्षिक परीक्षाएं कराई जाती हैं। शैक्षिक सत्र की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। जबकि कक्षा दो में अंग्रेजी व हिंदी की लिखित और शेष विषयों की मौखिक परीक्षा होगी।
कक्षा तीन से पांच के बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों की परीक्षाएं लिखित में होंगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर विद्यालयों में तैयारी शुरू हो गई है।