फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रमुख सचिव ने किया कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा

प्रमुख सचिव ने किया कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा

Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने किया कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागर में प्रमुख सचिव डा. सुधीर एम. बोबड़े ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। जिसमें कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा किया। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने तहसील दिवस तथा थाना दिवस में आयी शिकायतों का निस्तारण समय से कराने का निर्देश दिए। कहा कि जघन्य अपराधों, महिला अपराध, अनुसूचित जाति-जनजाति के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाएं। उन्होंने डायल 100, रोमियो स्क्वाड, रात्रि गश्त की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि 15 फरवरी 2019 के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है तथा आचार संहिता लागू की जा सकती है। चुनाव के मद्देनजर जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसके लिए सभी उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों की शांति समिति को सक्रिय करके उनकी बैठक अवश्य कराएं तथा जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव सुधीर एम बोबड़े ने सीएनडीएस द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन हुसैनाबाद तालाब के सौंदर्यीकरण व मीरपुर के शेल्टर होम सहित सिकरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान बेल पर छूटे जघन्य अपराधों में वांछित अपराधियों की निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य गुणवत्तापरक एवं शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास व नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े ने जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को निर्देश देते हुए कहा कि शेल्टर होम के गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराने के पश्चात ही हस्तांतरित किया जाए। शेल्टर होम में रहने वाले लोगों का चिन्हित कर लिया जाए। साथ ही ध्यान रखा जाए कि शेल्टर होम में वहीं लोग रहे हैं ।जिनके पास सर छुपाने के लिए कोई जगह नहीं हो। उन्होंने सिकरारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर मरीजों को अच्छी सेवाएं देने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएचसी में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिले के सभी सीएचसी एवं पीएचसी में तैनात डॉक्टरों की लिस्ट उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि जो भी डॉक्टर अपनी ड्यूटी के दौरान बिना बताए अनुपस्थित पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं थाना सिकरारा में पहुंचकर थाना दिवस रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर व रजिस्टर नंबर 8 की जांच की। तहसील दिवस रजिस्टर में नवम्बर माह में आई शिकायतों के शिकायतकर्ताओं के फोन नंबर नहीं दर्ज पाए जाने पर नाराजगी जताया। साथ ही शिकायतकर्ताओं के फोन नंबर शीघ्र दर्ज करने का निर्देश दिए। उन्होंने जमीन विवाद के संबंध में शिकायत करने वाले ग्राम स्वेरा के संदीप पुत्र धर्मराज से फोन पर बात करके शिकायत के निस्तारण की पुष्टि भी की। नोडल अधिकारी ने जघन्य अपराधों में वांछित अपराधी जो बेल पर छूटे हुए हैं उनकी निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, जिला विकास अधिकारी दयाराम, क्षेत्राधिकारी सदर विनय द्विवेदी, थानाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed