फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रमुख सचिव ने बीएसए को दी शाबासी, देर से आने वालों को लगाई फटकार

प्रमुख सचिव ने बीएसए को दी शाबासी, देर से आने वालों को लगाई फटकार

Thu, 29 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने बीएसए को दी शाबासी, देर से आने वालों को लगाई फटकार
सिकरारा। प्रमुख सचिव (दुग्ध विकास) डॉ. सुधीर एम बोबड़े ने बुधवार को क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं की हकीकत जानी। इस मौके पर उन्होंने सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, टीकाकरण, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, सुकन्या योजना, जीवन ज्योति योजना, स्टार्टअप, पेंशन योजना, सरकारी स्कूलों में एमडीएम, बैग, यूनिफार्म, जूते-मोजे और स्वेटर वितरण आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी से उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी लेते हुए पांच महिलाओं को गैस चूल्हा तथा रेगुलेटर दिया। सौभाग्य योजना के बारे चर्चा शुरू की। इस बीच विभाग के अधिशासी अभियंता के देर से पहुंचने पर उन्होंने फटकार लगाई। अभियंता ने बताया की गांव में 45 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अभी 47 घरों को और जोड़ना है। 10 केवी के छह ट्रांसफार्मर 40 पोल नये लगाए जाने हैं। गांव में तीन दिसंबर को कैंप लगाकर समस्याएं दूर की जाएंगी। इसी बीच गांव कुछ महिलाएं मंच के सामने अपनी समस्याएं बताने पहुंचीं तो उन्होंने अपनत्व दिखाते हुए कहा बैठ जाओ अम्मा, अभी सब ठीक हो जायेगा। उन्हें कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। कई महिलाओं ने जनधन योजना, जीवन सुरक्षा के खाते के अपडेट नहीं होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल गड़बड़ी दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

टीकाकरण के बारे में पूछने पर सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि 2860 बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के 175 लाभार्थियों के नाम सूची में नहीं होने पर उन्होंने तत्काल दर्ज करने का आदेश दिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशनरों का आनलाइन पंजीकरण कराने की व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची जल्दी-जल्दी पढ़ने पर सेक्रेटरी अर्पिता चौरसिया से कहा आराम से पढ़ो, कहीं जाना है क्या? शौचालयों के निर्माण की भी जानकारी ली। इसी तरह उन्होंने बाल विकास, कृषि विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापक रीना सिंह से बच्चों की संख्या और सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 218 नामांकित बच्चों में 171 उपस्थित हैं। सभी को पुस्तकें, बैग, यूनिफार्म, स्वेटर और जूते-मौजे उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके बाद प्रमुख सचिव ने विद्यालय का जायजा लिया। इस दौरान कक्षा चार की कक्षा में पहुंचे और एक बच्चे से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़ने को कहा। बच्चे ने भर्राटे से पढ़ दिया तो उन्होंने कहा वेरी गुड, अच्छा कर रहे हो। चौपाल में सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय, डीएसटीओ राम दरश चौधरी, डीएसओ एपी सिंह, एके सिंह, बीएसए राजेंद्र सिंह, नगर क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र, जीडी यादव, बीईओ राजीव यादव, प्यारे लाल तथा ग्राम प्रधान सभानाथ आदि मौजूद थे। संचालन एडीओ अरुण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चांदपुर सीएचसी का जायजा लिया
बरईपार/सिकरारा। प्रमुख सचिव डॉ. सुधीर एम बोबड़े दोपहर एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने अधीक्षक डॉ. श्यामधर से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने स्टाफ की कमी की शिकायत की। इस उन्होंने सीएमओ को पर्याप्त चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती का निर्देश दिया। साथ ही डीएम को अस्पताल पहुंचने वाली सड़क की मरम्मत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed