फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छह बच्चों के साथ मां ने की आत्महाद की कोशिश

छह बच्चों के साथ मां ने की आत्महाद की कोशिश

Wed, 28 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
छह बच्चों के साथ मां ने की आत्महाद की कोशिश
महराजगंज। शाहगंज-इलाहाबाद मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार के पास बुधवार को एक महिला ने अपनी पांच बेटियों और एक बेटे के साथ मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महदाह की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने महिला को बचा लिया। उसकी पीड़ा सुनने के बाद लोगों ने महिला के समर्थन मे ंमौके पर सड़क पर जाम लगा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस एक भाजपा नेत्री के दबाव में उनके पति को थाने ले गई है और उन्हें दुराचार के एक फर्जी मामले में फंसाना चाहती है। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने महिला के पति को थाने से लाकर महिला के हवाले कर दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी विनोद पाण्डेय का पट्टीदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को मकान पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें विनोद को पुलिस ने शांति भंग में चालान किया था। बुधवार को पुलिस विनोद घर से उठाकर थाने ले गई। इस से आक्रोशित विनोद की पत्नी सुनीता देवी अपनी पांच पुत्रियों व एक बेटे के साथ कोल्हुआ बाजार पहुंच गई। सड़क पर पहुंच कर महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल से भरा गैलन उड़ेल लिया। यह देख आस पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने महिला से ऐसा करने की वजह पूछी तो वह फफककर रो पड़ी। बताया कि पुलिस उसके पति को थाने ले गई है। दुराचार के एक फर्जी मामले में पति को फंसाना चाहती है। उसने ऐसा करने के लिए एक भाजपा नेत्री पर पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। महिला के समर्थन में लोगों ने मौके पर ही सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर थानेदार खुद महिला के पति को लेकर थाने से मौके पर पहुंचे उसे मुक्त कर दिया। इसपर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ तो एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। इस संबंध में एसओ निसात जमा खां का कहना है कि विनोद पर एक महिला ने दुराचार का आरोप लगाया है। उसी मामले में पूछ ताछ के लिए उसे पुलिस थाने ले गई थी। जांच में पता चला आरोप निराधार है । जमीन के विवाद को लेकर महिला ने उसपर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed