{"_id":"5bfd89c4bdec2241ac3bc495","slug":"154334257816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में बनेंगी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में बनेंगी समितियां
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। ब्लाक परिसर स्थित शहीद हाल में मंगलवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के बहुमुखी विकास करने के लिए गांव में समितियां बनाने की जानकारी दी गई। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुपमा राय ने कहा कि समाज में भागीदारी मजबूत करने के लिए महिलाएं आगे आएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांव स्तर पर पांच बिंदुओं पर समिति का गठन करने को कहा गया है। जिसमें स्वास्थ्य व पोषण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और स्वच्छता शामिल है। समिति में आशा ,एएनएम और ग्राम पंचायत की एक महिला शिक्षक भी सदस्य होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ शकुंतला सिंह व संचालन एडीओ पंचायत अशोक मौर्य ने किया। इस अवसर पर सीडीपीओ संतोष गुप्त, उमेश सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, प्रधान नवीन कुमार गुप्ता, सुजीत जायसवाल, चंद्रशेखर निषाद, धर्मेंद्र यादव, आतिश सोनकर अन्य लोग उपस्थित रहे।