फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारी

लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारी

Tue, 27 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारी
जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया ) के जिला प्रभारी कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को शहर से शेषपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गन्ना के बकाया का भुगतान पड़ा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। निराशा के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। महिला सशक्तिकरण का नारा तो दिया जा रहा है लेकिन उनका उत्पीड़न आज भी जारी है। अपराधी खुले घूम रहे हैं और उन्हें खुला संरक्षण दिया जा रहा है। छुट्टा पशु किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं। जिसके कारण किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज के गरीब व दलितों की उपेक्षा हो रही है। समान शिक्षा प्रणाली को आज तक लागू नहीं किया जा सका। देश व प्रदेश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिससे उद्यमी निराश हैं। जीएसी और नोटबंदी के कारण सभी की कमर टूट गई है। इसके खिलाफ पार्टी ने 9 दिसंबर को आंदोलन को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed