{"_id":"5bfc4033bdec224163421e27","slug":"15432582097-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान व टास्क फोर्स टीम को दिया विकास का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान व टास्क फोर्स टीम को दिया विकास का प्रशिक्षण
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण के लिए ग्राम प्रधानों, वीडीओ एवं गठित टास्क फोर्स टीम को प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन शासन की मंशा हमारी योजना हमारा विकास को लक्ष्य रख प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक विनय कुमार दूबे ने टास्क फोर्स टीम की जिम्मेदारी का एहसास कराया। उन्होंने कहा जीपीडीपी के तहत प्रत्येक गांव में गठित पांच लोगों की टास्क फोर्स गांव में भ्रमण कर समस्याओं का संकलन करेगी। जिसके तहत विकलांग, विधवा, निराश्रित जैसे सरकारी सुविधा से वंचित लोगों की समस्या सूचीबद्ध कर ब्लॉक तक पहुंचाना है। खण्ड विकास अधिकारी राम सुंदर भारती ने कहा कि टीम अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहे। ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत सीपी सिंह, नेहा पाल, उमेश, वीडीओ सुधाकर सिंह, विनोद कुमार सिंह, दिनेश सिंह, प्रधान राजबहादुर यादव, अशोक यादव, राजेश सिंह, केशरी प्रसाद, उमाशंकर सहित आदि मौजूद रहे।