फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मोहम्मद साहब ने दिया है शांति का पैगाम

मोहम्मद साहब ने दिया है शांति का पैगाम

Sun, 25 Nov 2018 11:43 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद साहब ने दिया है शांति का पैगाम
बक्शा। स्थानीय विकास खंड के नौपेड़वा बाजार लकड़मंडी में शनिवार की शाम जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जनता स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता इम्तियाज अहमद फारूकी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने सारी दुनियां को शांति का पैगाम दिया है।
विज्ञापन

जलसे की अध्यक्षता कर रहे इम्तियाज ने कहा कि देश में हिन्दू , मुसलमान, सिख एवं ईसाई धर्म आपस में सिर्फ सद्भाव का पैगाम देते हैं। कहा कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ इंजीनियर मंच के माध्यम से देश को एक सूत्र में बांधने की वकालत करते है। इस दौरान अबरार आलम, इंतिजार, मोहम्मद मुस्लिम, रफीक, रुस्तम, इबरान, सहाबुद्दीन, नईम, एखलाक आदि मौजूद रहे। दक्षिणपट्टी रन्नो गांव में स्थित जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना इनायतुल्ला ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि मोहम्मद साहब पूरी दुनिया को शांति का पैगाम देते हुए इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। कहा कि आपसी भाईचारा एवं अमन पसंद जीवन जीना ही जिंदगी का मकसद होना चाहिए। इस दौरान बन्दे हसन रिजवी, पूर्व प्रधान मोहम्मद इस्लाम, इंतेजार, लाल मोहम्मद, समीउल्लाह, मोहम्मद सलीम रिजवी, मौलाना निजामुद्दीन, नसीम कुरैसी, मोहम्मद मुस्लिम, इस्तियाक, मोहम्मद हासन आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


मनाई गई ईद-ए-मिलादुन्नबी
मीरगंज। मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर रविवार की शाम मुस्लिम भाइयों ने जुलूस निकाला। जिसमें शामिल सैकड़ों मुस्लिमों ने पूरे देश में अमन और चैन के लिए प्रार्थना की। जुलूस का शहर के विभिन्न इलाकों में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था रखी थी। मीरगंज स्थित जामा मस्जिद के सामने कुरान की तिलावत करके जुलूस शुरू किया गया। जो मीरपुर सब्जी मंडी से मीरगंज तिराहा होते हुए मस्जिद के पास जाकर समाप्त हुआ। मस्जिद के कादरी ने कुरान की आयतें पढ़ीं। जुलूस के दौरान जगह-जगह शरबत एवं पानी की व्यवस्था की गयी थी। कादरी नसीम रजा हाफिज ने कहा कि मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन पर खुशी मनाना एक मुसलमान का तरीका है। इसी दिन मोहम्मद पैगंबर ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। मीरगंज की मस्जिदों को विशेष रूप से सजाया गया था। इस दौरान अली हसन, मो इब्राहिम, सैफ अंसारी, फहद अंसारी, नौशाद अंसारी, मौलाना इखलाक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed