{"_id":"5bfae63bbdec22414014d467","slug":"1543169641417-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि के चक्कर में अभी भी बेघर 17 पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि के चक्कर में अभी भी बेघर 17 पात्र
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत भूमि अनुपलब्धता के कारण बदलापुर ब्लॉक क्षेत्र के नौ गांवों में 17 पात्रों का आवास अभी भी नहीं बन पा रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की सुविधा से पात्र लाभार्थी वंचित हो रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि भूमि विवाद के चलते अथवा भूमि उपलब्ध नहीं होने की दशा में ग्राम पंचायत बदलापुर खुर्द में अरविंद, अन्नू, फत्तूपुर में चाँद अली कुतुबुल, कस्तूरीपुर में मो. मुस्तकीम , मो. रफीक ,करम अली तथा मुनीर, तियरा में चंद्रकली, सुमन, बहाऊ देवी, भूला में फुलपत्ती, हिम्मतपुर में राजेश, राम आसरे, सिरकिना में राजेश, कमला प्रसाद, रारीकला में परमा देवी आवास का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिख कर कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र आवास हीन भूमिहीन परिवारों को आवासीय पट्टा उपलब्ध कराया जाना सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं बल्कि सालाना प्लान में भी है। इसे सम्मिलित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने भूमिहीन लाभार्थियों को जमीन का पट्टा तथा विवादित जमीन का अविलंब निस्तारण करने का निर्देश दिया है।