{"_id":"5bfae45fbdec2241b2772ee5","slug":"15431691653-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में छात्रों से अधिक बैठेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में छात्रों से अधिक बैठेंगी छात्राएं
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस साल छात्रों की अपेक्षा छात्राओं की संख्या अधिक होगी। परीक्षा में हाईस्कूल के कुल 104501 और इंटरमीडिएट में 88765 छात्र शामिल होंगे। छात्रों की अपेक्षा 2170 छात्राएं अधिक बैठेंगी। छह फरवरी से शुरू होने परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 255 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हर केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा और वॉयस रिकार्डर लगवाने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों की जांच कर तैयारियों को पूर्ण कराने निर्देश दिया गया है।
हाईस्कूल में पंजीकृत 104501 विद्यार्थियों में 52419 छात्र और 52082 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 88765 विद्यार्थियों में से 43129 छात्र और 45636 छात्राएं हैं। बोर्ड परीक्षा में कुछ 97718 संख्याएं हैं। जबकि छात्रों की संख्या 95548 हैं। इस वर्ष परीक्षा में छात्रों की अपेक्षा 2170 छात्राएं अधिक बैठेंगी। डीएआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने कहा कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 255 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसी टीवी कैमरा लगाने के साथ वायस रिकार्डर भी लगाने का निर्देश दिया गया है। एक-एक सभी परीक्षा केंद्रों की जांच कराई जा रही है। जो परीक्षा केंद्र मानक नहीं पूरी करेंगे उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। केंद्रों के मानक की जांच कराई जा रही है। मैं स्वयं हर रोज किसी ने किसी केंद्र का निरीक्षण कर रहा हूं।