फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हिला चिकित्सालय में हुआ हेल्दी बेबी शो का आयोजन

हिला चिकित्सालय में हुआ हेल्दी बेबी शो का आयोजन

Wed, 21 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
हिला चिकित्सालय में हुआ हेल्दी बेबी शो का आयोजन

विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तहत नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला महिला चिकित्सालय में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया, जिसमें 19 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें खरेचनपुर के विराज सिंह के बच्चे को प्रथम, सीतापट्टी के जैदु उल अर्स के बच्चे को द्वितीय और मनिया जंगीपुर के पार्थ सिंह के बच्चे को तृतीय पुरस्कार मिला।

हेल्दी बेबी शो में बच्चों के अभिभावको द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। डा. संदीप सिंह बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा नवजात शिशुओं की देखभाल के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उनके द्वारा बताया गया प्रसव चिकित्सालय में ही कराया जाय और प्रसव पश्चात 48 घंटे तक मां एवं शिशु चिकित्सालय में ही रूके, नवजात को तुरन्त नहलाए नहीं, जन्म के एक घंटे के भीतर मां का गाढ़ा पीला दूध पिलाएं और छह महीने तक केवल स्तनपान कराएं। जन्म के तुरंत बाद नवजात का वजन लें एवं विटामिन के इंजेक्शन लगवाएं। नियमित एवं संपूर्ण टीकाकरण कराएं , नवजात की नाभि सुखी एवं साफ रखें, संक्रमण से बचायें उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। हेल्दी बेबी शो में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस कुशवाहा, स्वैच्छिक संगठन न्यूट्रीशियन इंटरनेशनल से अवधेश तिवारी एवं प्रभु नारायण सिंह स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी, जय प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद यादव, संजय कुमार यादव (राजू) आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed