फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान को लेकर हुआ सीधा प्रसारण

महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान को लेकर हुआ सीधा प्रसारण

Wed, 21 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान को लेकर हुआ सीधा प्रसारण

विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के शुभारंभ किया गया। एलईडी स्क्रीन पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने सशक्तीकरण संकल्प अभियान में ब्लाक संयोजकों को अभियान के सफल बनाने को कहा।

प्रभारी जिलाधिकारी गौरव वर्मा ने लीगल एवं वित्तीय लिट्रेसी के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्वयंसेवी संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मनोज वर्मा द्वारा महिलाओं से संबंधित कानून के बारे में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविंद दयाल,ने कहा कि नारी सशक्तीकरण का बड़ा भाग महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। भाजपा महिला प्रकोष्ट की प्रदेश महामंत्री उषा मौर्य, जिलाध्यक्ष मेनका सिंह व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आरपी मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी सुनील कुमार कनौजिया, महिला समाख्या से उषा देवी, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय, पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति संजय उपाध्याय, क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा, डा. अंजना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डा. अंजू पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed