{"_id":"5bf459f9bdec2269827d5cf0","slug":"154274052120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन को कुछ देर रोक, मांग पूरा करने की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन को कुछ देर रोक, मांग पूरा करने की उठाई आवाज
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई - जफराबाद रेल खंड पर स्थित जरौना रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए घाटमपुर निवासी जज सिंह उर्फ अन्ना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बरेली -जौनपुर पैसेंजर को कुछ देर तक प्लेटफार्म पर रोक दिया। पुलिस ने मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
वक्ताओं ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी जरौना स्टेशन अपने दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है । स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। वहीं प्लेटफ़ार्म काफी नीचे है।जिससे बुजुर्ग व महिलाओं को ट्रेन में चढ़ने मेंदिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेन में चढ़ते उतरते प्राय: गिरते रहते हैं। स्टेशन पर पेयजल की कोई व्यवस्था व लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस स्टेशन पर एक भी शौचालय नहीं है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी रोहतास कुमार ने कहा कि जंघई से जफराबाद के स्टेशनो पर आंदोलन की चेतावनी मिलने पर सक्रियता के चलते ट्रेन जब जरौना पहुची तो कोई भी सांकेतिक विरोध नहीं किया गया था । सिर्फ दो मिनट ट्रेन रुकी थी। जरौना से एजे ट्रेन पर सवार होकर बरसठी जा रहे जज सिंह स्टेशन पहुंचने पर चलती ट्रेन उतरने का प्रयास किए। जिससे वह चलती ट्रेन से गिर पडे। आरपीएफ के जवान ने उन्हें बचाया।