फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   21 ब्लैक स्पॉट चिंहित, स्पीड रोकने की नहीं है कोई तैयारी

21 ब्लैक स्पॉट चिंहित, स्पीड रोकने की नहीं है कोई तैयारी

Tue, 20 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
21 ब्लैक स्पॉट चिंहित, स्पीड रोकने की नहीं है कोई तैयारी

विज्ञापन
जौनपुर। सड़क हादसे में रोजाना किसी न किसी जान जाती है लेकिन उसे रोकने के कारगर उपाय नहीं किए जा रहे हैं। पिछले 10 माह में 512 हादसे हुए है, जिसमें 300 लोगों की जान गई और 370 से अधिक लोग घायल हुए। हादसे के पीछे तेज रफ्तार और हेलमेट नहीं लगाना सबसे बड़ा कारण है। ट्रैफिक पुलिस ने जिले भर में 21 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं, जहां अक्सर हादसे होते हैं लेकिन वहां न तो साइन बोर्ड लगा है और न ही स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं।
यातायात माह के 19 दिन बीत गए लेकिन सड़क हादसे रोकने के यत्न पुलिस ने नहीं किए हैं। जाम की समस्या से निजात के भी उपाय नहीं किए गए हैं। तेज और बेतरतीब वाहन चलाने वालों, हेलमेट नहीं लगाने, नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। तेज गति, हेलमेट नहीं लगाएं जाने एवं नशे में गाड़ी चलाने के कारण सबसे अधिक जानें लोगों की जाती है लेकिन यातायात माह में ऐसे वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


हेलमेट लगाते तो बच जाती जान
जौनपुर। हादसों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 512 हादसे की घटनाओं में तकरीबन 69 घटनाओं में बाइक सवार अगर हेलमेट लगाएं होते तो उनकी जान बच जाती। सिकरारा क्षेत्र में एक पत्रकार की जान भी हेलमेट नहीं लगाएं जाने की वजह से चली गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का फरमान जारी कर चुके है। जबकि भाजपा के बाइक रैली मेें 5000 बाइक सवारों में 200 से 300 ही लोग हेलमेट लगाएं हुए थे। यहां तक की मंत्री, विधायक भी जिस बाइक पर बैठे थे बाइक चालक के सिर में हेलमेट नहीं था। जबकि हेलमेट लगाकर एक अच्छा मैसेज समाज में सत्ताधारी दल के लोग दे सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। काशी प्रांत के संगठन मंत्री रत्नाकर ने जलालपुर में हेलमेट लगाकर जरूर लोगों को एक मैसेज देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में चिहिंत ब्लैक स्पॉट
- जलालपुर में सिरकोनी से सई नदी, त्रिलोचन बाजार से नहर तक, बख्शा में पकड़ी चौराहा, नौपेड़वा, धनिया मऊ, शंभुगंज, सिकरारा में विशनपुर
टेकारी, सिकरारा चौराहा, मुंगराबादशाहपुर में बीबीपुर बेलवार तिराहा, पुरउपुर, मछलीशहर में बड़ा पावर हाउस खाकीपुर, गौराबादशहापुर में कस्बा गौरा से चोरसंड, धर्मापुर से गजना, मड़ियाहूं में शिवपुर बाईपास, सराय ख्वाजा में सिद्दीकपुर, लाइनबाजार में पचहटिया से रामघाट, शहर में

गोमती पुल से रिवर व्यू होटल और खेतासराय में मनेछा ब्लैक स्पाट में शामिल हैं।
इनसेट
पिछले तीन सालों में हुए हादसों का विवरण
वर्ष हादसा मृतक घायल
2018 512 300 370
2017 468 325 330
2016 467 312 200

सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात माह में प्लान तैयार करा लिया गया है। ब्लैक स्पॉट भी चिंहित कर लिया गया है। जल्द ही इसे मूर्तरूप में परिवर्तित किया जाएगा। लोगों से मेरी अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। ताकि हादसों में कमी आ सकें।
दिनेश पाल सिंह
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed