{"_id":"5bf1bce9bdec222f4e268402","slug":"15425692438-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को बीडीओ ने रोकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को बीडीओ ने रोकवाया
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर । स्थानीय ब्लाक की चहारदीवारी के पश्चिमी दीवार के भीतर बढ़ कर लोगों द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को रविवार को खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने चौकीदार के माध्यम से रुकवा दिया। कुछ लोग ब्लाक की पश्चिमी दीवार के पास गेट का निर्माण करा रहे हैं । गेट का एक पावा चहारदीवारी के भीतर व दूसरा पावा बाहर बना रहे हैं । यह कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। लेकिन इसकी भनक तक खंड विकास अधिकारी को नहीं मिल पाई। इसकी जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को द्वारा अवैध ढंग से ब्लाक की जमीन में ईंट का पावा डाल दिया मिला । जिस पर उन्होंने चौकीदार जय हिंद को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य रोकते हुए पावा ब्लाक परिसर की जमीन से तत्काल हटवाना सुनिश्चित करो।