{"_id":"5bef0b8abdec2269945cae08","slug":"1542392765133455-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3455 बूथों पर बूथ समितियों का हुआ अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3455 बूथों पर बूथ समितियों का हुआ अभिनंदन
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर और सदर के 3455 बूथों पर बूथ समितियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर प्रमुख नेताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। जिले के 3455 बूथों को 375 सेक्टर में विभाजित किया गया था। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने बताया कि नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव गभीरन मंडल के कलापुर सेक्टर के सभी बूथों पर जाकर बूथ समितियों को सम्मानित किए। सांसद केपी सिंह मल्हनी और मुंगरा के 10 बूथों पर, मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद मछलीशहर और मड़ियाहूं के 10 बूथों पर, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी भी अपने-अपने क्षेत्रों के 10-10 बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किए। उन्होंने बताया कि टीडी कालेज से 17 नवंबर को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें सदर लोकसभा के 1899 बूथों और मछलीशहर लोकसभा के 1556 बूथों से पांच-पांच बाइक लेकर आने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बाइक रैली के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य और लोकसभा मछलीशहर के मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री काशी प्रांत रत्नाकर जी होंगे।