{"_id":"5be87c27bdec226933277f80","slug":"154196274318-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा रविवार को अंजूमन खुदामुल मुस्तिमीन मिर्जा यावर वेग यतीम खाने में बच्चों को किताब, कापी, दवाई व चाकलेट आदि का वितरण कर के स्वतंत्रता सेनानी व पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 130वीं जयंती मनाई। इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
नगर अध्यक्ष नेसार इलाही ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि अग्रणी नेता भी थे। आजादी के बाद वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। इस दौरान उन्होंने नि:शुल्क शिक्षा पद्घति, भारतीय शिक्षा पद्घति व उच्च शिक्षा संस्थानों के स्थापना में अत्यधीक सराहनीय कार्य किया है। जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे बेहतरीन वक्ता होने के साथ ही लेखक, कवि,इतिहासकार, पत्रकार थे। इस अवसर पर जिला महासचिव आजम जैदी, विशाल सिंह, अबूजर शेख, मुफ्ती मेहदी, मोहम्मद ताहिर, विशाल खत्री गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।