फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुट जाए कार्यकर्ता-प्रभानंद

संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुट जाए कार्यकर्ता-प्रभानंद

Sun, 11 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुट जाए कार्यकर्ता-प्रभानंद

विज्ञापन
जौनपुर। कार्यकर्ता अभी से संगठन को मजबूत बनाने के लिए जी जान से जुट जाए। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार संगठन की बूथ स्तर तक की इकाई का गठन सुनिश्चित हो सके। उक्त बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला अध्यक्ष प्रभानंद यादव ने शनिवार को शेषपुरा में कही। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को लखनऊ में महारैली में जौनपुर से भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नव गठित पदाधिकारियों की कमेटी को अनुमोदित कर दिया है। जिसमें देवेंद्र प्रताप पाल को उपाध्यक्ष, हाजी निसार अंसारी को प्रमुख महासचिव, सत्य प्रकाश सिंह,शैलेंद्र कुमार प्रजापति,आनंद यादव, भारद्वाज यादव एडवोकेट, राजेश को महासचिव, संदीप कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार सिंह, हाजी शकील अहमद, राहुल कुमार यादव, हरगोविंद यादव, रजनीश कुमार पटेल एडवोकेट, अरविंद यादव, व चंद्र भूषण यादव, सुभाष चंद्र यादव, सत्य प्रकाश यादव को सचिव बनाया गया है। वहीं जितेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार गुप्ता, कैलाशनाथ यादव, राजपत बिंद, नितेश कुमार मौर्य,रामाशंकर यादव, ज्ञानेंद्र गिरी, अश्विनी तिवारी, शमिंद्र कुमार यादव, रामेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, दिलीप कुमार यादव, दिनेश चंद्र पाठक को सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed