फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मेडल पाने को टापरों को बेसब्री है इंतजार

मेडल पाने को टापरों को बेसब्री है इंतजार

Mon, 05 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
मेडल पाने को टापरों को बेसब्री है इंतजार

विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सोमवार को मेडल पाने के लिए टापर बेताब हैं। टापरों का कहना है कि सोमवार का दिन उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा। रवि वार को दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास में शामिल होने पहुंचे टापरों में गजब का उत्साह दिखा। कलां संकाय अर्थशास़्त्र में मेडल पाने वाली पीजी कालेज गाजीपुर की अर्चना सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह का काफी दिनों से इंतजार है। सोमवार का दिन हमारे लिए जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा। हमारे माता पिता और दादा जी का स्नेह प्यार और पढ़ाई के प्रति के जागरूक किया। शिक्षाशास्त्र में मोहममद हसन पीजी कालेज की अल्का मौर्या को मेडल मिलेगा। उनका कहना है कि दीक्षांत समारोह में मेडल पाना हमारे लिए बड़े सौभाग्य का दिन होगा। शिक्षक और माता पिता का सहयोग सराहनी रहा। जिससे इस मुकाम पर पहुंचने का अवसर मिला। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल (कैम्पस) में एमए मास कम्युनिकेशन की सोनम विश्वकर्मा का कहना है मेडल पाकर अच्छा लग रहा है। जिसमें हमारे बड़े पिता और बड़ी माता और शिक्षक का सहयोग रहा। उनके आशिर्वाद से यह सफलता मिली। गांधी स्मारक त्रिबेणी पीजी कालेज बरदह आजमगढ़ सुषमा प्रजापति का कहना है कि हमारे दोस्त शिक्षक और माता और पिता का सहयोग से यह मौका मिला है। अर्चना का कहना कि दीक्षांत समारोह हमारे लिए यादगार होगा। जीवन हर पग पर इस खुशी से ऊर्जा मिलती रहेगी। हम अपने माता-पिता के आशीर्वाद स्नेह व प्यार से सफलता की इस सीढ़ी पर पहुंची हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed