{"_id":"5bdf3fc2bdec22699804703a","slug":"154135746416-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी संगत से व्यक्तित्व का होता है निर्माण: प्रो. तभाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी संगत से व्यक्तित्व का होता है निर्माण: प्रो. तभाने
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नागपुर विश्वविद्यालय के प्रो बीए तभाने ने कहा कि अच्छी संगत से व्यक्तित्व का निर्माण होता है और व्यक्ति सफलता की तरफ बढ़ता है। नकारात्मक सोच सफलता में अवरोधक साबित होती है। वह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में व्याख्यान माला में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और खुद से प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिए। इसके लिए छात्रों को विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने खेल-खेल में सीखने का तरीका एवं उसका प्रयोग दिखाया। कहा कि असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है। सफलता प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। विज्ञान संकाय की डीन प्रो. वंदना राय, प्रो. प्रदीप कुमार, पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डा. विवेक कुमार पांडेय, बायोकेमेस्ट्री के प्राध्यापक डा. सुधांशु शेखर यादव, डा. प्रभाकर सिंह तथा डॉ उपेंद्र यादव, अभिषेक कुमार भारद्वाज, डॉ प्रमोद कुमार एवं बायो टेक्नोलॉजी, एनवायरर्मेंटल साइंस, माइक्रोबायोलॉजी तथा बायोकेमिस्ट्री के छात्र एवं छात्रा के साथ शोध छात्र अपूर्व सिंह एवं आदि मौजूद थे। संचालन प्रो. प्रदीप कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. विवेक कुमार पांडेय ने किया।