फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chaos and outrage in student election in TD college at jaunpur

जौनपुरः टीडी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में उड़ी लिंगदोह कमेटी की धज्जियां

Fri, 02 Nov 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 02 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
chaos and outrage in student election in TD college at jaunpur
Student Union Election
जौनपुर के टीडी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। शहर पोस्टर और बैनर से पाट दिया गया था और जुलूस भी निकाले जाते रहे। कॉलेज प्रशासन ने किसी प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मतदान के दिन साईंनाथ मंदिर से थोड़ा आगे अनुपम कालोनी में सुबह से प्रत्याशियों का जमावड़ा रहा। सड़क के दोनों ओर खड़े होकर प्रत्याशी वोट देने जा रहे छात्रों को हैंड बिल पकड़ाकर वोट मांगते रहे। 
विज्ञापन


मुख्य गेट पर पहचान पत्र चेककर भीतर जाने दिया जा रहा था। छात्रों की इतनी भीड़ उमड़ गई कि व्यवस्था पुलिस के नियंत्रण से बाहर होने लगी। इस कालेज गेट से करीब डेढ सौ मीटर बाहर तक लंबी छात्रों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के दौरान कई बार सुरक्षाकर्मियों से छात्रों की झड़प हुई और पुलिस ने लाठी भांज कर उन्हें खदेड़ा। कुल 200 फर्जी पहचान पत्र भी पकड़े गए। कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में हंगामा होता ही रहा। जिसके चलते आखिर में चुनाव को निरस्त ही कर दिया गया। 
Trending Videos

बता दें कि शुक्रवार को कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के मतगणना के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट हो गई। इसके थोड़ी देर बाद अचानक छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी हर्षित सिंह टेबल पर कूद पड़ा और हाथ में जितना बैलेट पेपर आ सका लेकर फाड़ दिया। पूरे कैंपस में अफरातफरी मच गई।

पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने हर्षित सिंह की जमकर पिटाई करने के बाद हिरासत में ले लिया। उधर दूसरे प्रत्याशी विजय प्रकाश के समर्थक आक्रोशित हो गए। पुलिस ने कैंपस से सभी को बाहर निकाल दिया। इसके बाद पूरा चुनाव निरस्त कर दिया गया।

चुनाव निरस्त होने की सूचना मिलते ही छात्र भड़क गए और जगह-जगह हंगामा शुरू हो गया। पालिटेक्निक के पास स्थित पार्क के सामने हर्षित सिंह का पोस्टर लगी एक डीसीएम का शीशा फोड़ दिया गया। उधर दिन में शोसल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में सपा नेता लक्ष्मीकांत यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed