{"_id":"5bdb4a8cbdec226930330555","slug":"15410980834-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस डिपो, अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस डिपो, अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर/ जौनपुर। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित बदलापुर महोत्सव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बदलापुर में बनने वाले रोडवेज बस स्टैंड, अग्निशमन केंद्र, आईटीआई का शिलान्यास किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के 6832.03 लाख की लागत से बनने वाली 52 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके अलावा 752.77 लाख की लागत से 16.07 किमी निर्मित सड़क का लोकार्पण और 3929.26 लाख की लागत से 53.10 किमी सड़क का शिलान्यास भी किया।
बदलापुर में परिवहन बस डिपो पांच करोड़, अग्निशमन केंद्र आठ करोड़ और आईटीआई कालेज आठ करोड़ पचास लाख की लागत से बनेगा। महोत्सव में अव्यवस्था का बोलबाला रहा। लेकिन लोगों की भीड़ जरूर रही। विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र लोगों को बैठाने में जुटे रहे। महोत्सव में कई थानों की फोर्स एवं पीएसी के साथ तीन सीओ एवं कई थानों की फोर्स लगी थी। मंच के चारों तरफ लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मंच पर भी पर भी लोग क्षमता से अधिक चढ़ गए थे। जिन्हें उतारने के लिए मंच संचालक को बार - बार कहना पड़ा। रविकिशन के मंच पर आने के दौरान व्यवस्था में लगे लोग सेल्फी लेने में लग रहे।
इनसेट
सरकारी योजनाओं के स्टाल लगे
बदलापुर। महोत्सव में केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग, जिला उद्योग, श्रम, भूमि संरक्षण, बेसिक शिक्षा, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, कृषि रक्षा, पशु पालन,स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण, सामाजिक वानिकी, पंचायत राज, नगर पंचायत, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, विद्युत विभाग, महिला सामाख्या, उत्तर प्रदेश कौशल विभाग के स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
इनसेट
उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित
बदलापुर। बदलापुर महोत्सव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्षेत्र के बीस लोगों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसमें ग्राम मिरशादपुर निवासी शहीद आशुतोष की मां शीला देवी, ग्राम केवटली महराजगंज निवासी शहीद उप निरीक्षक संतोष यादव की मां, किसानों में ग्राम गजाधरपुर निवासी राय रतन बहादुर सिंह, ग्राम मुरादपुर कोटिला निवासी बाबानाथ मौर्य, ग्राम कम्मरपुर निवासी श्रीराम सिंह, ग्राम कड़ेरेपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह, ग्राम सुल्तानपुर निवासी राम कुमार सिंह, ग्राम इनामीपुर निवासी रामसूरत सिंह, ग्राम रामपुर निवासी मुन्नीलाल मौर्य, ग्राम ऊदपुर गेल्हवा निवासी पारसनाथ रजक, ग्राम मुरादपुर निवासी संजय सिंह, ग्राम शाहपुर नेवादा निवासी मनोज कुमार सिंह, ग्राम रूपचन्दपुर निवासी दिनेश सिंह, ग्राम तियरा निवासी अशोक कुमार सिंह सहित सेवानिवृत्त राष्ट्रपति तथा राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षिका कमला देवी, कृष्णदेव दुबे, दुर्गावती पाण्डेय, सत्यदेव सिंह व दयाशंकर यादव आदि हैं। इसके अलावा भी सैकड़ों लोगों को अन्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।