{"_id":"5bdb4a6bbdec225d4c0a924a","slug":"154109805015-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविकिशन ने लगाया ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविकिशन ने लगाया ठुमके
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर । सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर में आयोजित महोत्सव में गुरुवार को भोजपुरी सुपर स्टार रविकिशन के गीतों नृत्यों पर लोग खूब झूमे। उन्होंने नजर न केकरो लग जाई, कहीं हुस्न के कोठी में, सुनाया तो लोगों की तालियां गूंज उठीं।
इसके बाद - हो गइल बा प्यार ओढ़निया वाली से, सुनाकर खुद भी ठुमका लगाया तो लोग भी नाचने लगे। आय हो दादा कइसन पियवा कई चरित्तर बा - सुनाकर खूब हंसाया। उन्होंने - जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा, सुनाकर लोगों को प्रभावित किया। का हाल बा पूछकर लोगों को ठहाका लगाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से हर- हर महादेव के नारे लगवाए। रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, ए धनिया धनकत बाऊ अपने धन पे आदि गाने सुनाए।
उन्होंने कहा कि माटी में बड़ी ताकत हो ला , गुमनाम मौत हम सबन बिना नाई ठीक ह । उन्होंने कहा कि जो मां बाप की सेवा करता है वह कभी असफल नहीं होता। उनके पूर्व वाराणसी की गायक पारुल नन्दा ने भोजपुरी गीत अँगुरी में डसलेस नगनिया हो पियवा के बोलाइदा से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
आल्हा सम्राट फौजदार ने भी महफिल में लोगों में जोश भरते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को बताया। बदलापुर महोत्सव की अध्यक्षता सांसद डा. केपी सिंह एवं संचालन राष्ट्रीय दूरदर्शन की उद्घोषिका अंकिता खत्री ने किया । आभार विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने किया । समारोह में नगर विकास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव , विधायक लीना तिवारी , विधायक दिनेश चौधरी , ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह , पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह , ब्लाक प्रमुख सजल सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय को विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने स्मृति चिह्न देकर संमानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मालप्पा बंगारी ,एसपी दिनेश पाल सिंह , सीडीओ गौरव वर्मा , कारोबारी आईबी सिंह, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र , संतोष मिश्र, शेखर, अमित मिश्र , गुड्डू पंडित , साहबलाल , सुरेश चौहान आदि लोग मौजूद थे ।
हेलीकॉप्टर की हवा से अफरातफरी
बदलापुर । बदलापुर महोत्सव में रविकिशन के चल रहे गीत संगीत के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई जब डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की तेज हवा की चपेट में आने से मंच का पंडाल गिरने लगा । रविकिशन सहित सभी मंचासीन लोगों ने मंच के गिर रहे पंडाल को हाथ लगा कर बचा लिया। हेलीकॉप्टर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उतरने के लिए सल्तनत बहादुर इन्टर कालेज में चल रहे महोत्सव के पंडाल से होकर वापस हेलीपैड पर जा रहा था।