फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 विधार्थियों को किया गया सम्मानित

50 विधार्थियों को किया गया सम्मानित

Fri, 02 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 विधार्थियों को किया गया सम्मानित
मुंगराबादशाहपुर। न्यू शक्ति कॉलेज आफ आईटी एंड मैनेजमेंट में टैलेंट कंपटीशन में सफल 50 मेधावी विद्यार्थियों को मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष शशी भूषण राय ने स्मृति चिन्ह व शिल्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्हें अपने गुरु तथा बड़ों का आदर करना चाहिए। इस मौके पर यातायात संबंधित जानकारी भी बच्चो को दी गयी। समारोह में आकांक्षा गुप्ता, पार्थ तिवारी, विमी जयसवाल, शिवम तिवारी, दीपक वारी, सर्वज्ञ त्रिपाठी, आदिति सिंह, दिव्या ,स्वाति, जूफा, शरद, काजल, दीक्षा, सृष्टि, पूजा, निशी अंकित, अंतिमा, माही, महालक्ष्मी, उरूज, आकाश, दिव्यांश्, लक्ष्मी, करुणानिधान, नीतू आदि को सम्मानित किया गया। विद्यार्थी शिवम तिवारी ने वंदना गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. अनिल तिवारी ने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, सुजीत यादव, आफताब, अजय शर्मा, अमित शर्मा, पूजा सिंह, धीरेंद्र बहादुर, मनीष तिवारी, अजय पटेल आदि मौजूद रहे। संस्था के डायरेक्टर राजन सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed