{"_id":"5bdb46bfbdec2269ae7737cb","slug":"15410971106-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण सुदामा की मित्रता का रोचक वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण सुदामा की मित्रता का रोचक वर्णन
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरईपार/सुजानगंज। रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता धन्य है। भगवान कृष्ण द्वारिका में सुदामा से मिले और श्रीकृष्ण ने अपने आंसुओं से सुदामा का पांव पखारा। पश्चात चावल का भोग लगाया। योग माया के बल से सुदामा अपने धाम पहुंच गए। सुदामा जब अपने घर आए तो अपने परिवार के लोगों को नहीं पहचान पाए, भगवान की इस कृपा से सुदामा धन्य हो गए। वह गुरुवार को साड़ी खुर्द गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर प्रवचन कर रहे थे। भगवान के आशीर्वाद से सुदामा ने अपने भवन में आनंद किया । श्रीकृष्ण के पौत्र पद्युम्न का विवाह उषा के साथ हुआ। श्रीकृष्ण के परिवार में यदुवंशी शराबी हो गए । अंत में संपूर्ण यदुवंशी आपस में लड़कर मर गए। भगवान स्वयं एक जंगल में आराम कर रहे थे। बहेलिया ने बाण मारा और और भगवान ने लोक का त्याग कर दिया। शुकदेव ने परीक्षित को संपूर्ण कथा सुनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डा. मनोज कुमार तिवारी पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. योगेश चंद्र दुबे कुलपति जगद्गगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट, कथा के आयोजक रमापति मिश्र ,चंदकांत मिश्र , ओमप्रकाश मिश्र , डा. रामजी पांडेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर , एसपी मिश्र, शेषधर शुक्ला, आचार्य दिनेश ज्योतिषी, डा. मनोज पांडेय, अजय शंकर दुबे, धुव नारायण तिवारी, आलोक मिश्र, हिमांशु मिश्र, अमृतांशु मिश्र, राकेश पांडेय लखनऊ, आनंद मिश्र , मयंक दिवेदी, जे पी सिंह आदि मौजूद रहे। कथा के बाद भंडारा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा विश्राम के बाद गया जगन्नाथ जी का भात महाप्रसाद भी वितरित किया गया। सीएमओ डा. रामजी पांडेय और उनकी टीम डा. ओमप्रकाश सिंह ,डा. जयशंकर सिंह, डा. शिवराम मिश्र , प्रज्ञा राय आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन