फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीण चंदा लगाकर बनवा रहे सामुदायिक भवन

ग्रामीण चंदा लगाकर बनवा रहे सामुदायिक भवन

Fri, 02 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण चंदा लगाकर बनवा रहे सामुदायिक भवन
मीरगंज। मछलीशहर के बामी गांव के लोगों ने एक मिशाल कायम किया है। आदर्श गांव समिति बामी के बैनर तले लोगों ने चंदा देकर लगभग पांच लाख इकट्टा कर लिया है। जिससे बाउंड्री वाल का निर्माण होने के बाद 35 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद से करा दिया है। भवन निर्माण पूरा होने से गांव में शादी विवाह सहित अन्य आयोजन उसी भवन में हो सकेगा। मछलीशहर तहसील के बामी गांव के लोगों ने मिशाल कायम की है। गांव के लोगों से चंदा वसूलकर पांच लाख रुपये इकट्टा कर लिया। जिससे गांव के मेला मैदान में बाउंड्री वाल बनाकर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह काम गांव के ही सीआरपीएफ जवान संजीव सिंह के प्रयास से संभव हुआ है। संजीव का कहना है की वह प्रधानमंत्री के उस कार्यक्रम से प्रभावित हुआ था जिसमें उन्होंने ने सांसदो से एक एक गांव गोद लेकर आदर्श गांव बनाने की बात कही थी। उनका कहना है इसी से प्रभावित होकर उन्होने गांव के लोगों से चंदा इकट्टा करना शुरु किया है। जिसका शिलान्यास सांसद रामचरित्र निषाद ने किया सांसद ने सामुदायिक भवन के पास दो सोलर लाईट हैंडपंप व इण्टरलाकिंग कराने का आश्वासन दिया है। संजीव ने बताया की भवन निर्माण में लगभग 35 लाख खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed