फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी को किया गया याद

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी को किया गया याद

Thu, 01 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी को किया गया याद
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 34वीं पुण्य तिथि के अवसर पर कांग्रेसियों ने बुधवार को जगह-जगह श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को याद करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित की। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्घांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की शहादत देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हुई थी। आज ही के दिन सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जन्म लेकर देश की आजादी व निर्माण में अपना महत्वपूर्ण और अमूल्य योगदान दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी देश में ही नहीं अल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मिशाल बन गई। जबकि सरदार पटेलने अपने ऐतिहासिक निर्णय से देश का मस्तक ऊंचा किया है। देश उनका ऋणी है। इस अवसर पर देवानंद मिश्र, अखिलेश श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, फैसल हसन, तबरेज, शिव मिश्रा, वीरेंद्र सोनकर, दयासागर राय, विजय प्रताप सिंह, सूरज सिंह, अशरफ अली, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक रचना विद्यालय के बच्चों को फल वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी को याद किया। चेयरमैन नेसार इलाही ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी केवल भारतीय राजनीति पर ही नहीं छाई रही। बल्कि विश्व के राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गई। इस अवसर पर विशाल सिंह, हुकुम, गौरव सिंह, मोहम्मद उस्मान अली, अबूल खैर, आजम जैदी, मोहम्मद ताहिर आदि उपस्थित रहे। बक्शा: ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को महात्मा गांधी प्रतिमा पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन कर कांग्रेसियों ने श्रंद्धाजली दी। जिलाउपाध्यक्ष देवराज पांडेय ने इंदिरा को देश की सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री बताया।कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक तेजबहादुर सिंह को भी नमन किया। कार्यक्रम में विक्रम बहादुर सिंह,जयशंकर दूबे, अंबरीष दूबे, भगौतीदीन, अमरनाथ तिवारी, रामशंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।केराकत:पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर केराकत नगर के वार्ड नरहन तृतीय में युवा कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके कृतित्व व बलिदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभासद नूरजहां बेगम,विधानसभा अध्यक्ष अजाद क़ुरैशी, मछलीशहर लोकसभा उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम, प्रेमा देवी, दीपक शाहु, रामासरे शाहु, संजय, गुफरान खान, मजिद खान, आरिफ खां, तालिब खां, महाजन आदि उपस्थित रहे। बदलापुर: कांग्रेसियों ने मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में इंदिरा चौक पर लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया। लोंगो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, मुंशी रजा, जयशंकर दूबे, अवनीश पांडेय, सुरेंद्र शर्मा , महात्मा शुक्ल आदि उपस्थित रहे।खुटहन: कांग्रेस पार्टी कार्यालय पिलकिछा पर ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा की अध्यक्षता मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पूण्य तिथि संकल्प दिवस के रूप मे मनाई गई। वहीं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर मनाई गई। इस मौके पर प्रेमलाल यादव, पवन शर्मा, परवेज अहमद, डा. रमेश बिंद, बिजय उपाध्याय, बिनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed