{"_id":"5bd8a928bdec2269717a2548","slug":"15409256978-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। आल यूनियंस एण्ड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मचारी एसोसिएशन ने मंगलवार को धरना देकर विरोध जताया। एसोसिएशन के जिला सचिव प्रबुद्ध सिन्हा ने कहा कि संचार मंत्री के आश्वासन के बाद भी आठ माह का समय बीत गया लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। बीएसएनएल के 1.85 लाख सेवारत कर्मचारियों व 3.5 लाख रिटायर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा था। बीएसएनएल को फोर जी स्पेक्ट्रम का आवंटन करने, कर्मचारियों के वास्तविक मूल वेतन पर आधारित पेंशन कटौती का भुगतान और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त का लाभ देने का आश्वासन दिया गया लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। यदि 30 नवंबर तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। साथ दूसरे वेतन संसोधन में हुई ऋुटियों में सुधार कराए जाने की मांग की। धरना स्थल पर सुरेश चंद यादव, रामलोचन यादव, सूर्य नारायण यादव, मदन मोहन राय, एसए कमर, अनिल कुमार, संजीव सिन्हा, एसएस यादव, ज्ञान प्रकाश, जय प्रकाश शुक्ल, वीके गुप्ता, बीएल मौर्य, साहब लाल, डीएन राय, राम सेवक हीरालाल, मेवालाल, टीएन चौबे आदि मौजूद थे। संचालन सुरेश कुमार ने किया।