फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीता श्रृंगार के नाम से लगता है ऐतिहासिक मेला

सीता श्रृंगार के नाम से लगता है ऐतिहासिक मेला

Wed, 31 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीता श्रृंगार के नाम से लगता है ऐतिहासिक मेला

विज्ञापन
शाहगंज। भरत मिलाप के बाद सप्ताह भर तक चलने वाला नगर का प्रसिद्ध चूड़ी मेला रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन ही मेले में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने रंग-बिरंगी चूड़ियों सहित अन्य सामानों की खरीदारी की। यहां चूड़ी मेला 152 वर्षों से लगता चला आ रहा है।
प्रसिद्ध चूड़ी मेले के बारे में मान्यता है लंका पर विजय के बाद माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापसी के बाद माता सीता ने अपनी सहेलियों के साथ श्रृंगार हाट पहुंचकर खरीदारी की थी। ऐसे में यह मेला महिलाओं के लिए शुभ का प्रतीक माना जाता है। विजया दशमी के पर्व के एक सप्ताह बाद सीता श्रृंगार हाट के नाम से नगर में चूड़ी मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों वाराणसी, आजमगढ़, लखनऊ, जौनपुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी से व्यापारी आकर यहां दुकान लगाते हैं। मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करती हैं। साथ ही क्षेत्र की मुस्लिम महिलाएं भी इस मेले में सम्मिलित होती हैं जो गंगा जमुनी संस्कृति का परिचय देती हैं। यह मेला करीब सप्ताह भर चलता है।
विज्ञापन

इस मेले में पुरुष का प्रवेश का वर्जित होता है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती होती है। साथ ही रामलीला समिति के कार्यकर्ता भी मेले पर नजर रखते हैं। लीला प्रमुख इंदुनाथ पांडेय उर्फ बैजू महाराज बताते हैं कि लंका पर विजय के बाद जब प्रभु श्रीराम भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ अयोध्या पहुंचे। इसके बाद माता सीता ने अपनी सहेलियों के साथ श्रंगार हाट पहुंचकर खरीदारी की थी। यह मेला उसी की याद दिलाता है। इस मेले में क्षेत्र के अलावा आजमगढ़, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी करती हैं। जिस मोहल्ले में मेला लगता है, उसका नाम ही चूड़ी मोहल्ला पड़ गया। मेले को लेकर महिलाओं में उत्साह रहता है। मेले में चूड़ी, कंगन, क्राकरी के बर्तन, सौंदर्य प्रसाधन, हैंडबैग, चप्पल आदि की दूकानें लगती हैं। इसके अलावा चाट, पकौड़े आदि की दुकानों पर महिलाओं को अपनी सहेलियों से मिलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed