फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूरानी पेंशन बहाल करने की उठाई आवाज

पूरानी पेंशन बहाल करने की उठाई आवाज

Mon, 29 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पूरानी पेंशन बहाल करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने को लेकर अटेवा पेंशन बचाओं मंच के नेतृत्व में कर्मचारी, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने रविवार को सांसद केपी सिंह के कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास आलोक कुमार रघुवंशी की अध्यक्षता में रखा। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद किया। साथ ही सांसद जौनपुर केपी सिंह सहित प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद को पत्रक सौपा। वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार की नौकरियों में एक जनवरी 2004 से और उत्तर प्रदेश सरकार की नौकरियों में एक अप्रैल 2005 से पूरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के लिए लाभकारी नहीं है। जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। साथ ही पूरानी पेंशन बहाल करने को लेकर आंदोलित हैं। इस मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओं मंच द्वारा 30 अप्रैल 2018 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा रैली किया गया था। इसके बाद भी पूरानी पेंशन बहाल नहीं किया गया है। इस मुद्दे को लेकर 26 नवंबर को एक बार फिर संसद तक मार्च करने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, लेखपाल संघ, सफाई कर्मचारी, सिक्रेटरी संघ, के अध्यक्ष समर्थन देते हुए उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक चंदन सिंह, संदीप चौधरी, इंदुप्रकाश यादव, अखिलेश यादव, विनय वर्मा, लालचंद्र चौरसिया, रत्तीलाल निषाद, यादवेंद्र यादव, हरेंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed