{"_id":"5bd60832bdec2269af6490d8","slug":"154075342018-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमशांति की नहीं ओम क्रांति की जरूरत है : अरुण पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमशांति की नहीं ओम क्रांति की जरूरत है : अरुण पाठक
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय बाजार में आयोजित शिवसैनिकों की बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता अरुण पाठक ने कहा है कि शिव सैनिकों ने संकल्प लिया है कि राम मंदिर के लिये अब और प्रतीक्षा नहीं करेंगे। अब राम मंदिर बनवाकर रहेंगे। अब ओम शान्ति नहीं ओमक्रान्ति की आवश्यकता है । वर्तमान सरकार ने अयोध्या में प्रवीण तोगड़िया के साथ जो व्यवहार किया है शिवसेना इसे सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में आगामी 25 नवम्बर को अयोध्या में अधिक से अधिक संख्या में शिवसैनिक की भागीदारी को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। श्री पाठक ने कहा कि पूर्ण बहुमत के बावजूद केंद्र व प्रदेश की सरकार हिंदुओं की भावनाओं से जुड़े राम मंदिर का निर्माण करवाकर हिंदुओ के साथ छल कर रही है। बैठक में शिवसैनिक राजेश यादव रवि गिरी, नितिन सोनकर, विजय यादव, राकेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिकों उपस्थित रहे।