{"_id":"5bd4b1acbdec22693c103343","slug":"15406657358-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को साम्प्रदायिक ताकतों से बचाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को साम्प्रदायिक ताकतों से बचाने की जरूरत
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा खां ने कहा कि देश और प्रदेश को सांप्रदायिक शक्तियों से बचाने की जरूरत है। वह शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित अल्पसंख्यक सभा की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को सांप्रदायिक शक्तियों से नहीं बचाया गया, तो समाज में भाई चारा और गंगा जमुनी तहजीब खतरे में पड़ जाएगी। इसके लिए आगामी 2019 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने प्रदेश को विकास की रोशनी दिखाई है। जनता आज समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है। समाजवाद ने देश-दुनिया को तरक्की का रास्ता दिखाया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से लोगों को सक्रिय हो जाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता डा. सर्फराज तथा संचालन हिसामुद्दीन ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि देश को संविधान जलाने वालों से बचाने की जरूरत है। धर्मनिरपेक्ष और संविधान में विश्वास रखने वाली ताकतों को मजबूत करने की जरूरत है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, श्याम बहादुर पाल, शकील मंसूरी, पूनम मौर्या, निजामुद्दीन अंसारी, डा, शमीम अहमद आदि मौजूद थे।