{"_id":"5bd4b0c4bdec22233165d827","slug":"15406655031825-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किसानों को बांटा गया मसूर का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किसानों को बांटा गया मसूर का बीज
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के प्रशिक्षण हाल में चल रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया। जिसमें प्रगतिशील किसानों को चने के बीज का उत्पादन करने की तकनीकि जानकारी दी गई। साथ ही 25 किसानों को मसूर का बीज वितरित किया गया।
प्रशिक्षण समंवय व शस्य वैज्ञानिक डा. सोमेन्द्रनाथ ने चने की विविध प्रजातियों, बुवाई विधि, एवं उर्वरक प्रबन्धन की जानकारी दी। डा. अनिल कुमार यादव ने चने की फसल में सिंचाई व पौध विकास की जानकारी दी। वैज्ञानिक डा. नरेंद्र रघुवंशी ने पशुओं के चारा प्रबंधन, डा. एके सिंह ने उद्यान व सब्जी नर्सरी पर ब्याख्यान दिए। डा. संदीप कुमार ने दलहनी फसलों में लगने वाले रोगों के बारे में बताया और डा. एसपी सोनकर ने जैविक खेती करने की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक डा. सुरेश कुमार कनौजिया ने रबी की दलहनी फसलों की जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील किसान अशोक यादव, गुलाब यादव, कुंदन कनौजिया, लक्ष्मीशंकर, त्रिभुवन सिंह, लवकुश आदि मौजूद रहे।