फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांगों को लेकर लामबंद हुए ग्राम प्रधान

मांगों को लेकर लामबंद हुए ग्राम प्रधान

Sat, 27 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर लामबंद हुए ग्राम प्रधान
जौनपुर। ग्राम पंचायतों के विकास में आ रही तमाम अड़चनों और ग्राम प्रधानों के अधिकारों के हनन के विरोध में जिले के ग्राम प्रधान लामबंद हो गए हैं। आए दिन ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न की हो रही घटनाओं को लेकर ग्राम प्रधान संघ ने आंदोलन की रणनीति तय की है। इसके तहत 30 अक्तूबर को ग्राम प्रधान संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। यह जानकारी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा के नए दिशा निर्देशों के तहत अब ग्राम पंचायतों में उन्हीं सम्पर्क मार्गों का निर्माण हो सकता है जिनकी चौड़ाई सात मीटर से कम ना हो। जबकि राजस्व के अभिलेखों में अधिकतर संपर्क मार्ग की चौड़ाई दो से ढाई मीटर ही है। ऐसे में तीन साल से एक भी संपर्क मार्ग गांवों में नहीं बन सका। उन्होंने कहा पुलिस भी ग्राम प्रधानों का सम्मान नहीं कर रही है। आए दिन उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। तीन साल में एक भी विधवा, वृद्धा या विकलांग लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत नहीं हुई। शौचालय का पैसा लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है और शौचालय न बनवाने पर प्रधानों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसी ही कई अन्य समस्याओं को लेकर जिले के सभी 1743 ग्राम प्रधान कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष के साथ बदलापुर के अध्यक्ष विनोद यादव, बक्शा के आलोक यादव, संतोष यादव समेत जिले के सभी 21 विकास खंडों के प्रधान संघ के अध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed