{"_id":"5bce1305bdec22699f12609c","slug":"154023190610-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत मिलाप पर निकली भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत मिलाप पर निकली भव्य शोभा यात्रा
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। भरत मिलाप की शोभायात्रा परंपरागत सजधज के साथ निकाली गई। यात्रा में दुर्गा प्रतिमाओं के साथ-साथ एक दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल थीं। भोर में चारों भाइयों के मिलन का भाव पूर्ण दृश्य देख कर श्रद्धालु भाव विह्वल हो गए।
शोभायात्रा दुर्गा मंदिर पुरानी बाजार हो कर वापस गोलबाजार में समाप्त हुई। पुरानी बाजार में शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में रथ के साथ साथ दुर्गा प्रतिमाएं भी चल रही थी। गोला बाजार में चारों भाईयों के मिलन का कार्यक्रम भरत मिलाप सम्पन्न हुआ। संचालन भरत मिलाप कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सेठ और रूपेश कुमार मोनू ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज साहू, अनिल प्रजापति, सुरेश अवस्थी, संतोष सोनी, विजय कुमार, रमेश सोनी, कृष्ण मुरारी मौर्य आदि उपस्थित रहे। झांकियों में छठ पूजा पर बनी झांकी को प्रथम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को द्वितीय स्थान ईख पर झूला झूलने वाली लाग को तीसरे स्थान का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मी डटे रहे।