{"_id":"5bce12cebdec226985591a99","slug":"15402318522016-42-34-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन आज 16-42-34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन आज 16-42-34
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालयाध्यक्ष समेत छह संकाय प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव होगा। कालेज के संकाय भवन में नामांकन की व्यवस्था की गई है। छात्र संघ के 10 पदों के लिए कुल 44 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
नामांकन सुबह 11 बजे से दो बजे तक कराया जाएगा। कला भवन के जिन कमरों में नामांकन होना है उन कमरों में सफाई कराने के साथ कुर्सी आदि लगा दी गई है। सोमवार को मतपेटिका भी तैयार कर दी गई। अध्यक्ष के एक पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा है। उपाध्यक्ष पद के लिए 6, महामंत्री पद के लिए 9, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए 7 और छह संकायों के संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। सभी पदों के लिए अलग-अलग कमरों में नामांकन कराया जाएगा। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह और चुनाव अधिकारी डा. ओपी सिंह की अध्यक्षता में दोपहर में तैयारी के लिए बैठक कर नामांकन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
अध्यक्ष पद के लिए होगा घमासान
जौनपुर। टीडी कालेज में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर घमासान तय है। अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। कालेज प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
कालेज के गेट से नहीं जा सकेंगे बाहरी लोग
जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए होने वाले नामांकन को देखते हुए मंगलवार को कालेज के दोनों गेट पर सुरक्षा रहेगी। कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के अलावा शिक्षक और कर्मचारी ही कालेज कैंपस में दाखिल हो सकेंगे।
कोट---
छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 23 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दो बजे तक नामांकन कराया जाएगा। 10 पदों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। नामांकन के दौरान कालेज परिसर पूरी तरह से सील रहेगा। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और पीएससी की मांग की गई है।
डा. ओपी सिंह, चुनाव अधिकारी टीडी कालेज जौनपुर