{"_id":"5bccc421bdec22699d5ac6bc","slug":"15401461767-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं का शुरू हुआ सतत मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं का शुरू हुआ सतत मूल्यांकन
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी इंटर कालेज में चल रहे 25 दिवसीय विशेष योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 20वें दिन से प्रशिक्षुओं के क्रियात्मक एवं सैद्धांतिक पक्षों का परीक्षण शुरू हुआ। इसमें सफल प्रशिक्षुओं को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पांच दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। जहां उन्हें संस्था द्वारा योग शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रशिक्षु नंदलाल यादव व इंद्रभानु मौर्या के द्वारा साधकों को योगाभ्यास के विविध आसन, व्यायाम और प्राणायामों को कराते हुए क्रियात्मक अभ्यासों की परीक्षा दी गई। जिसमें योगिक-जागिंग, सूर्य नमस्कार, कपालभांति और अनुलोम-विलोम प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने बताया कि योग की तरह ही एक्यूप्रेशर भी एक प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, डॉ. विजय प्रताप यादव, शकुंतला सिंह, प्रेमचंद योगी, डॉ. हेमंत यादव, शकुंतला शुक्ला, डॉ. ध्रुवराज योगी, राममिलन, जयसिंह, डॉ. शिवनारायन यादव, विकास योगी, राज योगी, शैलेश योगी, कृष्ण कुमार, कृष्ण मुरारी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।