फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नेपाली फिल्म सुपरस्टार ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में टेका मत्था

नेपाली फिल्म सुपरस्टार ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में टेका मत्था

Mon, 22 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नेपाली फिल्म सुपरस्टार ने त्रिलोचन महादेव मंदिर में टेका मत्था
जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर में रविवार को नेपाली फिल्मों के सुपरस्टार निशांत कुमार पांडेय ने मत्था टेका। उन्होेंने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म लोहा सिंह सरकार की सफलता के लिए दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि त्रिलोचन शिव मंदिर के बारे में बहुत कुछ सुना था। यहां दर्शन करके धन्य हो गया।
विज्ञापन

बताया कि नेपाली फिल्मों से फिल्मी करियर की शुरूआत की है। अभी हाल में नेपाली फिल्म प्रेमी की है, जो सुपरहिट रही। आने वाली नेपाली फिल्में जूनी, पहिलो नजर मां, बजरंगी प्रदर्शन के लिए तैयार है। निशांत ने कहा कि अभी हाल ही में मैने भोजपुरी फिल्म लोहा सिंह सरकार पूरी की है। जिसमें मेरे साथ भोजपुरी जगत की सुपरस्टार अभिनेत्री गुंजन पंत, विनय बिहारी व निधि ने काम किया है। यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर नेपाल और बिहार में एक साथ प्रदर्शित होगी। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कलाकार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंदन सेठ, विनय वर्मा, विश्वजीत सेठ, संतोष मिश्रा, नीरज सेठ सन्नी, विवेक सेठ, अरविन्द यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed