फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बच्चों को हाथ धोने का बताया गया सही तरीका

बच्चों को हाथ धोने का बताया गया सही तरीका

Tue, 16 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को हाथ धोने का बताया गया सही तरीका
सिकरारा ।विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन यूनिसेफ के कर्मचारियों ने सोमवार को मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर माडल प्रस्तुत कर सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कालेज के बच्चों को हाथ धुलने का सही तरीका बताया गया।
विज्ञापन

यूनिसेफ द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सत्येंद्र सिंह द्वारा बच्चों को विस्तार से स्वच्छता के बारे में बताया गया। इस दौरान विकास सिंह ने विद्यालय में अपना हाथ सबसे स्वच्छ दावा करने वाले छात्रा आकांक्षा यादव का केवल पानी से हाथ धुला कर उसका सैंपल तथा उसके बाद साबुन द्वारा हाथ धुल कर उसके बाद फिर से केवल पानी द्वारा हाथ धुलने के बाद उसका सैंपल बच्चों को दिखाया गया। उन्होंने बताया कि यदि आप लोग नियमित रूप से खाने के पहले और शौच के बाद साबुन से हाथों को धुलते रहेंगे तो कभी भी कोई बीमारी आपको नहीं होगा। उन्होंने बताया कि आज का यह दिन पूरे विश्व में हैंड वॉश डे के रूप में मनाया जाता है। इससे पूरे भारत में एक साथ विभिन्न विद्यालयों में तमाम तरह की गतिविधियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा स्वच्छता से होने वाले लाभ और स्वच्छता ना होने पर होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक समन्वयक सूर्य प्रताप सिंह, श्रवण कुमार, अभिषेक राय, श्रवण यादव, रामचंद्र सिंह, राहुल यादव, प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह, कविता सिंह, भग्गलराम, राजकुमार, दिलीप सिंह व अजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जफराबाद पर सोमवार को हाथ धुलाई दिवस के उपलक्ष पर बच्चों को जागरूक किया गया। हाथ धुलाई से होने वाले नुकसान और फायदे के विषय में जानकारी दी गई। बच्चों ने पेंटिंग तथा रंगोली के माध्यम से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास किया। प्रधानाध्यापिका छाया सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य के लिए हाथों की धुलाई के संबंध में विस्तार रूप से जानकारी देकर जागरूक किया।इस मौके पर मालविका सिंह, अंजू सिंह, निवेदिता सिंह, नीता पाल, संगीता मौर्य, मीना बरनवाल आदि मौजूद थीं। पेंटिंग तैयार करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिकरारा। अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर सोमवार को क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को हाथ धुलने के सही तरीके बताते गए। बच्चों व शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को व्यक्तिगत सफाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

चांदपुर गांव स्थित प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल परिसर में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक एबीआरसी सुशील उपाध्याय ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत सफाई पर बच्चों को ध्यान देने की आवश्यकता है। प्राय: लोग भागमभाग जिंदगी में कहीं भी बिना हाथ धोए कुछ खाने से बीमार पड़ जाते हैं। इसकी आदत बच्चों को छोटी उम्र में ही डालनी चाहिए। शासनादेश के अनुपालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाई की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि एक बच्चे का हाथ धुलाने में कम से कम 15 सेकेंड का समय लगता है। यदि विद्यालय के 60 बच्चों को एक हैंडपंप पर हाथ धोना हो तो लंच ब्रेक का निर्धारित आधे घंटे का समय निकल जाएगा। ऐसे में यदि हर विद्यालय पर वाटर टैंक की व्यवस्था करके उससे 10 टोटियों को जोड़ा जाए तो हाथ धुलाई का कार्यक्रम किया जा सकता है अन्यथा यह केवल खानापूर्ति बनकर रह जाएगा। 15 अक्तूबर की तिथि इस कार्य के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए हमें याद दिलाती है। प्रधान पति अरविंद सिंह ने जन सहयोग से वाटर टैंक तथा टोंटी की व्यवस्था का आश्वासन दिया। गोष्ठी से पहले बच्चों द्वारा पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता गीत, नृत्य नाटिका, एकांकी नाटक प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र उपाध्याय, अरुंजय सिंह, श्रीप्रकाश मिश्र, बृजेश गुप्ता तथा अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed