{"_id":"5bc4de30bdec2269525f8823","slug":"153962856211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का प्रोडक्ट है समाजवादी सेक्युलर मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का प्रोडक्ट है समाजवादी सेक्युलर मोर्चा
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा भाजपा का प्रोडक्ट है। भाजपा सरकार ने सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का बंगला आवंटित कर इसे साबित कर दिया है। वह सोमवार को जफराबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश सरकार ने न सिर्फ पूर्व सीएम मायावती का बंगला आवंटित किया है बल्कि मुख्यमंत्री को मिलने वाली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी मुहैया करवा दी है। भारतीय जनता पार्टी शिवपाल सिंह के कंधे पर बंदूक रखकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रही है और समाजवादी पार्टी को कमजोर करने के लिए बीजेपी ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करवाया है लेकिन इससे समाजवादी पार्टी के ऊपर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि जनता अब जान चुकी है। जनता से कुछ छिपा नहीं है।